भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रक्षाबंधन पर बीएनएस डीएवी की छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी




भास्कर न्यूज | गिरिडीह रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मंगलवार को बीएनएस डीएवी विद्यालय की नन्हीं छात्राएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संदेश दिया। छात्राओं ने एसपी को अपने हाथों से राखी बांधी। उन्होंने उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। नन्हीं छात्राओं की इस आत्मीय पहल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। राखी बंधवाने के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व नहीं है। यह आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है। बच्चों की ऐसी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज और देश के भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top