![]()
रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में संभावित वृद्धि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में बुधवार को निरीक्षण और निगरानी अभियान चलाया गया। पर्व-त्योहार के दौरान मिठाईयों की बिक्री में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवता, स्वच्छता व सुरक्षित भंडारण पर विशेष निगरानी रखते हुए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। औचक निरीक्षण के क्रम बीआईडी स्थित मेसर्स भोला साव के प्रतिष्ठान में बिना वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में लड्डू का निर्माण करते हुए पाए गए। लगभग 150 किलोग्राम लड्डू में फंगस लगे हुए थें जिसको मौके पर ही नष्ट किया गया व संबंधित संचालक को इस कार्य के लिए लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया। न्यू रोड स्थित मेसर्स अनुराग गुप्ता के प्रतिष्ठान में अस्वच्छ वातारण में लड्डू का निर्माण करते हुए पाए गए। उक्त संचालक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रुपए पांच हजार का अर्थदंड अधिरोपित किया गया व सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। बड़ा तालाब स्थित मेसर्स जिम्मी स्टोर व मेसर्स एम स्टार बेकरी के प्रतिष्ठान में बिक रहे लड्डू का ऑनस्पॉट जांच के दौरान हानिकारक अखाद्य रंग की मिलावट की पुष्टि की गई। दोनों प्रतिष्ठानों से लगभग 50 किलोग्राम मिलावटी लड्डू को जब्त किए गए ताकि इस प्रकार की हानिकारक खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाए। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस भी जारी किया गया। विदित हो कि इस प्रकार का अखाद्य रंग स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है, और भविष्य में कैंसर जैसी बिमारियों को जन्म देती है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को पर्व के दौरान विशेष सावधनी बरतने, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का उपयोग करने, मिठाईयों व अन्य खाद्य पदार्थों को निर्धारित स्वच्छता व सुरक्षित भंडारण मानकों के अनुरूप रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवक्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
Source link