![]()
पालकोट थाना क्षेत्र के बागेसेरा डुमरडीह निवासी 40 वर्षीय संजय उरांव की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बघिमा पेट्रोल पंप के पास हुआ। संजय सड़क से गुजर रहे थे, इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार संजय उरांव अपने परिवार के साथ बेहरा टोली में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार को वे खेती-बारी के काम से अपने गांव गए थे। काम पूरा करने के बाद शाम को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बघिमा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल संजय को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे।प्रत्यक्षदर्श के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रैक्टर की पहचान की जांच कर रही है। संजय उरांव विवाहित थे और उनके दो बच्चे हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि संजय ही परिवार में कमाने वाले मुख्य सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने पर भारतीय कानूनों और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है। यदि कोई चालक सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक या अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाता है, तो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत पहली बार पकड़े जाने पर 6 महीने से 1 साल तक की जेल या 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
Source link