भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पूर्व रेलवे जीएम गीतिका पांडे पहुंची जसीडीह स्टेशन:यात्री सुविधाओं का जायजा लिया,...




पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडे ने जसीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने स्टेशन की व्यवस्थाओं को यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर और सुविधाजनक बनाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। स्टेशन निरीक्षण के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा जसीडीह रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक गीतिका पांडे बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर पहुंचीं। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देश, राज्य और आम लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने अपनी मनोकामना व्यक्त करते हुए कहा, “सर्वे भवन्तु सुखिनः”, अर्थात सभी सुखी रहें। उन्होंने देश और भारतवर्ष की निरंतर प्रगति की कामना भी की। रेल को देश की प्रगति का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गीतिका पांडे ने भारतीय रेल के माध्यम से देश की सेवा और विकास के विजन को साकार करने की इच्छा जतायी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को श्रद्धा और समर्पण के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने भारतीय रेल को देश की प्रगति और लोगों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। साथ ही रेल व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। महाप्रबंधक के देवघर आगमन और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं और रेल अधिकारियों में उत्साह देखा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top