भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में कितने Gen Z विधायक? कौन है सबसे...


Last Updated:

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में युवा चेहरों की चर्चा तो खूब है, लेकिन आंकड़ों की एक दिलचस्प सच्चाई यह है कि 81 विधायकों के इस सदन में ‘Gen Z’ का एक भी विधायक नहीं है. हालांकि सदन में 40 वर्ष या उससे कम उम्र के 5 युवा विधायक जरूर मौजूद हैं, जो ‘मिलेनियल्स’ से ताल्लुक रखते हैं. इनमें डुमरी से JLKM विधायक जयराम कुमार महतो, मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सबसे कम उम्र के प्रमुख युवा चेहरों में शामिल हैं.

झारखंड विधानसभा में कितने Gen Z विधायक? कौन सबसे युवा MLA, देखें लिस्टZoom

झारखंड विधानसभा में कोई ‘Gen Z’ विधायक नहीं है. 40 वर्ष या उससे कम उम्र के 5 विधायक हैं, जो सभी ‘मिलेनियल्स’ पीढ़ी के हैं.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद से सदन में युवा चेहरों की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है. नई पीढ़ी के नेता राजनीति में तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं, लेकिन जब बात औपचारिक रूप से ‘Gen Z’ पीढ़ी की आती है, तो झारखंड विधानसभा के आंकड़ों में एक दिलचस्प सच्चाई सामने आती है. जानिए कितने ‘Gen Z’ विधायक है? और कितने 30 से 40 की उम्र के विधायक हैं.

क्या झारखंड विधानसभा में कोई ‘Gen Z’ विधायक है?
आमतौर पर Gen Z उन युवाओं को कहा जाता है जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है. भारत में चुनाव लड़कर विधायक बनने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष तय की गई है. जिसके हिसाब से 1997 से 2001 के बीच जन्मे युवा अब चुनाव लड़ने के पूरी तरह योग्य हैं. हालांकि, झारखंड विधानसभा के मौजूदा 81 विधायकों की सूची और उनके जन्म तिथि के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान विधानसभा में ‘Gen Z’ श्रेणी का एक भी विधायक नहीं है.

सदन के सबसे युवा विधायक कौन हैं?
झारखंड विधानसभा में 40 वर्ष या उससे कम उम्र के कुल 5 विधायक हैं. ये सभी युवा नेता ‘Gen Z’ से ठीक पहले की पीढ़ी यानी ‘मिलेनियल्स’ से ताल्लुक रखते हैं. राज्य के सबसे युवा विधायकों की सूची में ये प्रमुख नाम शामिल हैं. पहला नाम जयराम कुमार महतो का आता है. वे डुमरी से JLKM से इस बार विधायक बने हैं. उनका जन्म 27 सितंबर 1994 हैं यानी अभी वे 31 वर्ष के हैं. शिल्पी नेहा तिर्की मांडर से विधायक हैं. वे कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर सदन में पहुंची हैं. उनका जन्म 16 अगस्त 1993 को हैं. यानी वे अभी 33 वर्ष की हैं. पूर्णिमा साहू जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी विधायक हैं. वे लगभग 33-34 वर्ष की हैं. कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) बेरमो से कांग्रेस विधायक हैं. वे लगभग 38 वर्ष के हैं. विकास कुमार मुंडा तमाड़ से विधायक हैं. वे जेएमएम से विधायक बने हैं. उनकी उम्र लगभग 38 वर्ष  है.

राजनीति में युवाओं की बढ़ती भागीदारी
भले ही मौजूदा सदन में ‘Gen Z’ आयु वर्ग का कोई विधायक नहीं पहुंच पाया हो, लेकिन झारखंड की राजनीति में युवा नेतृत्व और मिलेनियल्स (Millennials) पीढ़ी के नेताओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. जयराम महतो और शिल्पी नेहा तिर्की जैसे युवा चेहरे विधानसभा में मुखर होकर जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में चुनावी मैदान में Gen Z युवाओं की सक्रियता और अधिक देखने को मिल सकती है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top