Last Updated:
PM Modi Vladimier Putin Meeting:विदेश मंत्रालय (MEA) ने पुष्टि की है कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी. वैश्विक उथल-पुथल के बीच यह बैठक भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देगी. इसके साथ ही भारत ने SCO के मंच से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को पूरी सख्ती से लागू करने का संकल्प भी दोहराया है.
व्लादिमीर पुतिन एसईओ समिट के लिए भारत आ रहे हैं.
ग्लोबल पॉलिटिक्स के मैप पर जब बड़ी-बड़ी पावर्स अपनी-अपनी चालें चल रही हैं, वहीं सेंट्रल एशिया के मंच से एक ऐसी खबर आई है जिसने वेस्टर्न कंट्रीज के कैंप में खलबली मचा दी है. मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) ने ऐलान कर किया है कि 26वें SCO समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के बीच एक बेहद अहम बायलेटरल मीटिंग होने जा रही है. ऐसे माहौल में इन दो बड़े लीडर्स का हाथ मिलाना सिर्फ एक फॉर्मेलिटी नहीं बल्कि ग्लोबल पावर बैलेंस का नया चैप्टर है. पीएम मोदी 29 अगस्त से एक सितंबर के बीच उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का दौरा करेंगे.
पावरफुल केमिस्ट्री और जियोपॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक
इस पूरी ट्रिप का सबसे बड़ा हाइलाइट मोमेंट पीएम नरेंद्र मोदी और रशियन प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन की बायलेटरल मीटिंग ही होगा. ग्लोबल प्रेशर और पाबंदियों के बीच भारत और रूस की यह मुलाकात साबित करती है कि दोनों देशों का ट्रस्ट नेक्स्ट लेवल है. इस मीटिंग में ट्रेड, एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस के साथ-साथ ग्लोबल पीस पर चर्चा होगी. साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी सेंट्रल एशियन कल्चर के बड़े फेस्टिवल ‘6th वर्ल्ड नोमैड गेम्स’ के इनॉग्रेशन सेरेमनी में भी शामिल होंगे.
ताशकंद में सजेगा भारत-उज्बेकिस्तान पार्टनरशिप का मंच
पीएम नरेंद्र मोदी की इस सेंट्रल एशिया ट्रिप की शुरुआत 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान से होगी. प्रेसिडेंट शावकत मिर्जियोयेव के इनविटेशन पर ताशकंद पहुंच रहे पीएम मोदी की यह चौथी उज्बेकिस्तान विजिट है. दोनों देशों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, डिफेंस, डिजिटल कनेक्टिविटी और एनर्जी जैसे बड़े टॉपिक्स पर हाई-लेवल टॉक्स होंगी. ‘विकसित भारत@2047’ और ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के विजन को साथ मिलाकर दोनों देश अपनी इकोनॉमिक पैठ को और मजबूत करने के मूड में हैं.
ताशकंद में शास्त्री जी और बापू को ट्रिब्यूट
डिप्लोमैटिक मीटिंग्स के अलावा, ताशकंद में भारत के लेगेसी और वैल्यूज को भी ट्रिब्यूट दिया जाएगा. अपनी ऑफिशियल विजिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मेमोरियल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. इसके साथ ही, ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी स्थित महात्मा गांधी सेंटर का विजिट कर भारत और उज्बेकिस्तान के पीपल-टू-पीपल कनेक्शन को और प्रगाढ़ करेंगे.
SCO में भारत का फोकस सुरक्षा और प्रोग्रेस पर
ट्रिप के दूसरे फेज में 31 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी किर्गिज गणराज्य के बिश्केक पहुंचेंगे. प्रेसिडेंट सदिर जापारोव की हॉस्टिंग में होने जा रहे 26वें SCO समिट का यह साल बेहद स्पेशल है क्योंकि ऑर्गनाइजेशन अपनी 25वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है. 2017 से SCO का फुल-टाइम मेंबर रहा भारत हमेशा से रीजनल स्टेबिलिटी का सपोर्टर रहा है. इस मंच से पीएम नरेंद्र मोदी अपनी तीन मेन प्राइओरिटीज सिक्योरिटी, कनेक्टिविटी और अपॉर्चुनिटी का रोडमैप दुनिया के सामने रखेंगे.
टेररिज्म पर नो-कॉम्प्रोमाइज
SCO समिट में सिक्योरिटी के मुद्दे पर भारत का स्टैंड एकदम क्लियर और एग्रेसिव रहने वाला है. विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सीबी जॉर्ज ने साफ कर दिया है कि टेररिज्म और क्रॉस-बॉर्डर टेरर पर भारत जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर ही चलेगा. भारत का मानना है कि टेररिज्म पूरी इंसानियत के लिए एक बड़ा खतरा है. बिश्केक के मंच से भारत ग्लोबल कम्युनिटी को यह कड़ा मैसेज देगा कि टेरर को पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना ही पड़ेगा.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें