Last Updated:
Job Camp In West Champaran: पश्चिम चम्पारण में 30 अगस्त को मेगा जॉब कैंप लगेगा. चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन द्वारा आयोजित इस कैंप में 100 से अधिक कंपनियां 25,000 युवाओं को रोजगार देंगी. 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के पुरुष और महिलाएं इसमें भाग ले सकते हैं.
पश्चिम चम्पारण: जिले के सभी युवाओं के लिए काम की खबर है. रविवार 30 अगस्त को जिले में मेगा जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 100 से अधिक कंपनियां शिरकत करेंगी. रोजगार की तलाश कर रहे सभी युवा इस जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार की प्राप्ति कर सकते हैं. मजे की बात यह है कि यह जॉब कैंप 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को भी रोजगार का मौक दे रहा है.
चनपटिया में होगा जॉब कैंप का आयोजन
बताते चलें कि इस जॉब कैंप का संचालन चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन द्वारा किया जा रहा है. उनका कहना है कि जिले में बेरोजगार युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जॉब कैंप के आयोजन का फैसला लिया गया है. इसमें ज़िले के वो सभी युवा हिस्सा ले सकते हैं, जिन्हे रोज़गार की तलाश है. भाग लेने के लिए उन्हें रविवार 30 अगस्त को चनपटिया स्थित गणेश प्रसाद हाई स्कूल के प्रांगण में आना होगा.
100 से अधिक कंपनियां
बड़ी बात यह है कि इस जॉब कैंप में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. उनके द्वारा विभिन्न पदों पर क़रीब 25 हज़ार योग्य युवाओं की भर्ती की जानी है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ क्वालिफिकेशनल सर्टिफिकेट्स, एक्सपीरियंस लेटर और रिज्यूम अनिवार्य रूप से लेकर आना है.
महिलाएं भी ले सकती हैं हिस्सा
जॉब कैंप में शिरकत करने वाली कंपनियों में एग्रीकल्चर से लेकर टेक्निकल सेक्टर तक शामिल हैं.उनके द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उक्त पद के अनुसार उचित मानदेय और रहने खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी.मजे की बात यह है कि इस जॉब कैंप में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं.निर्धारित तारीख पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का पहुंचना अनिवार्य है.
ये कागजात हैं अनिवार्य
ध्यान रहे कि भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ क्वालिफिकेशनल सर्टिफिकेट्स, एक्सपीरियंस लेटर्स, रिज्यूम, आधार/पैन कार्ड की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें