भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में सखी संवाद, राखी दुकान का किया गया...




नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने महिला समूहों के साथ सखी संवाद किया। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर एसडीओ अरुण उरांव मौजूद रहे। नोवामुंडी बीडीओ पप्पू रजक भी रहे। उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला समूहों को विकास से जुड़े विषयों की जानकारी दी। डीसी मनीष कुमार ने रक्षाबंधन को लेकर नोवामुंडी ओवरब्रिज के नीचे महिला समूह की ओर से खोली गई पलाश राखी दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद महिला समूह की महिलाओं ने उनकी कलाई में राखी बांधी। उन्होंने कहा कि दुकान में बाजार से कम कीमत पर 10 रुपए में राखी मिल रही है। बाजार में अलग-अलग आकृति की राखियां ज्यादा कीमत पर बिकती हैं। श्रावण महीने में मनीष कुमार बुधवार को मुर्गा महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top