भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुरुकुल भारती एन एजुकेशनल में मना रक्षाबंधन



शहर के मिशन चौक स्थित गुरुकुल भारती प्रांगण में गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया। वहीं छात्रों ने अपनी बहनों की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व को भी समझा। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ आपसी सहयोग, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया। वहीं छात्रों ने अपनी बहनों की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ आपसी सहयोग, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम को सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समारोह का समापन सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ किया गया ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top