![]()
उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की जिला स्तरीय कंसल्टेशन समिति की बैठक हुई। समाहरणालय सभाकक्ष में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और पेयजलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में 1 और 2 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित समिट को लेकर जिले की तैयारियों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने मल्टी विलेज, सिंगल विलेज और क्लस्टर स्कीम को तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। पूर्ण योजनाओं को समिति बनाकर वी डब्ल्यू एस सी को हैंडओवर करने, हर घर जल नल का सर्टिफिकेशन पूरा कराने और लाभुकों से समय पर जल कर संग्रह सुनिश्चित करने को कहा गया। जलस्रोतों के रिचार्ज और जल संरक्षण के लिए बीबी ग्राम जी के माध्यम से योजनाएं लेने का निर्णय लिया गया। पेयजलापूर्ति परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया गया। टास्क फोर्स निरीक्षण करेगी। चोरी या क्षति की स्थिति में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल यूनिट को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए। सभी पेयजल योजनाओं में समिति गठन, संचालन और शुल्क संधारण के लिए बैंक खाता खोलने तथा नियमित शुल्क संग्रह के निर्देश दिए गए। नल जल मित्रों के बीच कार्यों का स्पष्ट बंटवारा करने और ग्रामीणों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। जलसहियाओं को उपस्थिति के आधार पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।
Source link