भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा घाटी में टेलर ने एक्सयूवी को मारी टक्कर:एक बच्ची समेत दो...




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास रविवार को सड़क हादसे में एक्सयूवी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा एक्सयूवी और टेलर की टक्कर के बाद हुआ। जानकारी के अनुसार, एक्सयूवी में सवार लोग कोडरमा के जानपुर गांव से बिहार के नवादा जिले के कौवाकोल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नौवां माइल के पास एक्सयूवी के पीछे चल रहे टेलर ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करने के दौरान टेलर का संतुलन बिगड़ गया और उसने एक्सयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरा। वहीं, टेलर की टक्कर से आगे की ओर बढ़ी एक्सयूवी भी अनियंत्रित होकर सामने चल रहे एक ट्रक से जा टकरायी। हादसे में एक्सयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सयूवी में सवार तीन लोग गंभीर दुर्घटना में एक्सयूवी सवार मनोज साव (40), लक्ष्मी देवी (35) और संजू कुमारी (13) गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। इसी बीच टेलर चालक और उपचालक मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोडरमा पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार टेलर चालक और उपचालक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। क्रेन से खाई में गिरे टेलर को निकालने में जुटी पुलिस दुर्घटना के बाद कोडरमा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की निगरानी में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त एक्सयूवी को हटाने का काम शुरू किया गया। साथ ही सड़क किनारे खाई में गिरे टेलर को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों वाहनों के हटने के बाद ही मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य होने की स्थिति बनेगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर ओवरटेक के दौरान टेलर का संतुलन बिगड़ना हादसे की प्रमुख वजह सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर कोडरमा घाटी में यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top