भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क पर समस्या दूर करने के लिए प्रशासन ने डाला मोरम डस्ट...



छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत गुमला, सिमडेगा आदि क्षेत्रों से पलामू, गढ़वा, बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर आवागमन के लिए लोहरदगा शहर के शंख नदी मोड़ से हेसल, चापी, चंदवा होते हुए लुकइया मोड़ तक जाने वाला मार्ग अब कीचड़ में तब्दील हो गई है। हिंडाल्को के बॉक्साइट से जुड़े हजारों ट्रकों के हेसल डंपिंग यार्ड में अनलोडिंग के लिए आने-जाने में भी यह मार्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मार्ग के बन जाने से आम लोगों को दूरी, समय और ईंधन की बचत होती है। लेकिन बिरसा चौक-शंख नदी मोड़ स्थित रेलवे अंडरपास की बदहाल स्थिति अब इस सुविधा पर भारी पड़ रही है। अंडरपास की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो दिन पूर्व इसे प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा समस्या को दूर करने के लिए उक्त पथ में मोरम डस्ट डाल दिया गया परंतु इससे समस्या का समाधान नहीं बल्कि समस्या और भी बढ़ गई है। पहले गढ्ढों और जलजमाव से परेशानी थी अब लोगों को कीचड़ से भी जूझना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top