भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय खेल दिवस मना, विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह




लोहरदगा, मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पारंपरिक खेल-कूद दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें करेंट पास, गिल्ली-डंडा, कंचा, गोबर डंडा, कितकित, गोट्टी, कबड्डी, कौआ उड़ और मैना उड़ सहित कई पारंपरिक खेल शामिल रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेलों का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि खेल हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। यह हमें निराशा से आशा की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने खाली समय में कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेल को अनुशासन, नियम और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, सनोज कुमार साहू, रोहित कुमार, शिखा राय, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित सभी आचार्य-आचार्या एवं भैया-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top