![]()
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फाइट क्लब इस्लामपुर द्वारा आयोजित नात ख्वानी व सम्मान कार्यक्रम मुस्लिम बहुल क्षेत्र में खूब सराहा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों द्वारा नात-ख्वानी एवं तकरीर की प्रस्तुति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित व प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में लगभग 300 छोटे छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के जीवन एवं संदेशों को सामने रखा। मौके पर मौलाना इनाम रब्बानी, खातिब व इमाम जामा मस्जिद, हाफिज शहीद रब्बानी, इमाम मोती मस्जिद, मौलाना कसीदा राजा, इमाम कादरी मस्जिद, महफूज कुरैशी, अजहर रब्बानी, मोहम्मद शादाब, तहसील रब्बानी, सफदर रब्बानी, राकेश शर्मा, बबलू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Source link