Last Updated:
Ranchi Famous Personality: डॉ. रामदयाल मुंडा ने आदिवासी समुदाय की बातों को मजबूती से रखा. वे अमेरिका में प्रोफेसर, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, राज्यसभा सांसद और संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि बने. उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया है. हालांकि वह दो शादी कर चुके हैं. जहां पहली पत्नी को तलाक के बाद दूसरी शादी किए थे.
राजधानी रांची से 60 किलोमीटर दूर तमाड़ के दिउड़ी गांव में जन्मे डॉ रामदयाल मुंडा ने न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश और दुनिया में आदिवासी समुदाय की बातों को मजबूती से रखा. एक साधारण गांव से निकलकर वे अमेरिका में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, राज्यसभा सांसद और संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि बने. उनकी लव स्टोरी भी चर्चा में रही है. डॉ. रामदयाल मुंडा की लव स्टोरी और जीवन यात्रा, जिसमें अमेरिका में उनकी पहली शादी और भारत वापसी के बाद दूसरा विवाह शामिल है. उन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और पद्मश्री से सम्मानित हुए.
उन्होंने अमेरिका में शादी की थी. हालांकि, तलाक हो गया. फिर रांची आकर उन्होंने दूसरी शादी की. आर्ट फील्ड में अपने अहम योगदान के कारण उनको 2010 में पद्मश्री से नावजा गया. रामदयाल मुंडा उच्चतर शिक्षा अध्ययन और शोध के लिए अमेरिका गये थे. करीब 18 सालों तक उन्होंने वहीं, रहकर शोध-अध्ययन और प्रोफेसर के रूप में शिक्षण कार्य किया.
इस दौरान उन्हें हेजेल एन्न लुत्ज नाम की एक महिला से प्रेम हुआ. समय के साथ रामदयाल मुंडा और हेजेल एन्न लुत्ज के बीच प्रेम बढ़ता गया, जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया. 14 दिसंबर 1972 को रामदयाल मुंडा और हेजेल एन्न लुत्ज ने विवाह किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वर्ष 1982 में रामदयाल मुंडा अमेरिका से वापस भारत (रांची) लौट आये. रांची लौटने के बाद धीरे-धीरे रामदयाल मुंडा और हेजेल एन्न लुत्ज के रिश्ते में दरार आने लगी. कुछ समय के बाद दोनों का संबंध टूट गया. दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया. इसके बाद रामदयाल मुंडा ने झारखंड में ही पुनर्विवाह किया.
28 जून 1988 को रामदयाल मुंडा ने अमिता मुंडा के साथ दूसरा विवाह किया. दोनों की शादी के बाद उनका एक पुत्र भी हुआ, जिसका नाम गुंजल इकिर मुंडा है. करीब एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद रामदयाल मुंडा का 30 सितंबर 2011 को रांची के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया.
उनके परिवार में अभी उनकी पत्नी अमिता मुंडा, पुत्र गुंजल इकिर मुंडा, पुत्रवधू और पोती हैं. पूरा परिवार राजधानी रांची में ही रहता है. रामदयाल मुंडा की पहली पत्नी हेजेल एन्न लुत्ज का आज भी उनके परिवार के साथ खास नाता जुड़ा हुआ है.रामदयाल मुंडा के पुत्र गुंजल इकिर मुंडा ने एक खास बातचीत में बताया कि वे हेजेल एन्न लुत्ज को बड़ी मां कहकर पुकारते हैं.