भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CISF Sub-Inspector Shyam Singh Dies At Koderma Thermal Power Plant



कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा थर्मल पावर प्लांट (केटीपीएस) में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सब-इंस्पेक्टर 58 वर्षीय श्याम सिंह का निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा ले जा

.

जानकारी के अनुसार, श्याम सिंह सोमवार रात अपनी नियमित ड्यूटी के लिए केटीपीएस पहुंचे थे। देर रात करीब एक बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। उनके साथ ड्यूटी पर मौजूद सहकर्मी उनकी स्थिति देखने पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

स्थिति गंभीर होते देख प्लांट प्रशासन ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद CISF जवानों और पदाधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे श्याम सिंह

श्याम सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के निवासी थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनका तबादला कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में हुआ था। यहां वह CISF में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। कोडरमा में पोस्टिंग के दौरान वह CISF क्वार्टर में अकेले रह रहे थे, जबकि उनका पूरा परिवार उत्तराखंड में रहता है।

बताया गया कि श्याम सिंह अपनी नौकरी के अंतिम दौर में थे। अगले दो वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले थे। सोमवार रात भी वह रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे, लेकिन देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सहकर्मियों ने तत्काल उनकी मदद की और प्लांट प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। ड्यूटी के दौरान एक सहकर्मी की अचानक मौत से CISF जवानों और पदाधिकारियों में भी शोक का माहौल है। घटना की सूचना श्याम सिंह के परिजनों को दे दी गई है।

पार्थिव शरीर भेजा जाएगा उत्तराखंड

CISF की ओर से श्याम सिंह के शव का पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल CISF के अधिकारी और जवान आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को CISF की ओर से अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान उत्तराखंड भेजने की तैयारी की जा रही है।

श्याम सिंह की आकस्मिक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार से दूर रहकर ड्यूटी निभा रहे श्याम सिंह की इस तरह अचानक मौत से सहकर्मी भी स्तब्ध हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top