भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में CNG भराने को लेकर विवाद:पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में...




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहरा के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराने को लेकर दो वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें भू-अर्जन के पूर्व अमीन गजानन रजक और झुमरीतिलैया वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद के पति इमरान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच गाड़ी खड़ी करने और कतार में आगे-पीछे होने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो जल्द ही उग्र रूप ले बैठी। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप पूर्व अमीन गजानन रजक ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ चंदवारा प्रखंड के हेरनो गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान वे महतो अहरा स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराने के लिए रुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान अपनी कार लेकर आए और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी कर दी। विरोध करने पर इमरान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गजानन का कहना है कि इसके बाद इमरान ने अपने 25-30 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने उनके साथ जमकर मारपीट की। वहीं दूसरी ओर इमरान ने भी आरोप लगाया कि गजानन और उनके साथियों ने उन पर हमला किया। मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने दोनों पक्षों से की पूछताछ घटना की सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना पुलिस सक्रिय हुई। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top