भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारियातू में कार-पिकअप-बाइक की भिड़ंत:9 लोग घायल, एक गंभीर रूप से रिम्स...




लातेहार स्थित बारियातू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में कार, पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा कार कोडरमा के तिलैया डैम से डालटेनगंज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। बारियातू थाना के सामने कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सकलदेव भारती (60), अनिल गिरी (40), जलेसर गिरी (12), अमित गिरी (13) और राकेश गिरी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक पर सवार रूपलाल गंझू (15), राहुल कुमार (10) और सुनील कुमार (8) भी घायल हुए। बताया गया है कि बाइक पर सवार तीनों बच्चे नाबालिग थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। दुर्घटना में पिकअप चालक दीपक गुप्ता (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप वाहन टोटी हेसला से बारियातू बाजार की ओर आ रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिला। गंभीर रूप से घायल रूपलाल गंझू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर बारियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top