Last Updated:
महाराष्ट्र सरकार ने सूखे से जूझ रहे डेढ़ करोड़ किसानों को 5,000 रुपये अग्रिम राहत राशि देने का ऐलान किया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसी हफ्ते पैसे खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं. साथ ही बैंकों को भी आदेश दिया है कि वे किसानों का एक भी पैसा खाते से न काटें.
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए अग्रिम सूखा राहत राशि देने का ऐलान किया. (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र में सूखे से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है. महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में किसानों को राहत राशि देने का बड़ा फैसला किया गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 1.50 करोड़ किसानों अग्रिम सूखा राहत राशि देने का ऐलान किया है. हर एक किसान को 5,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदेश दिया है कि इसी सप्ताह किसानों के खातों में पैसे जमा करा दिए जाएं. ताकि किसानों को इस दीवाली से पहले राहत मिल सके.
बता दें कि किसानों को सूखे की स्थिति से निपटने के लिए दी जा रही इस सहायता के लिए कुल 7,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सीएम ने स्पष्ट आदेश दिया है कि किसानों के खातों से कोई भी बैंक पैसे नहीं काटेगा. बैंकों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश देने के भी सख्त आदेश सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए. उन्होंने अधिकारियों इस संबंध में तत्काल कदम उठाने को कहा है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …