भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्विमिंग पूल में डुबकी लगाकर मस्ती कर रहा नन्हा हाथी, सैलानियों के...


Last Updated:

Jamshedpur Dalma Little Elephant: जमशेदपुर के दलमा में घायल अनाथ हाथी शावक बादल को वन विभाग ने बचाकर कूलर, स्विमिंग पूल और खास खानपान की व्यवस्था किया है. यहां हथिनी का यह बच्चा सैलानियों के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है.

ख़बरें फटाफट

स्विमिंग पूल में डुबकी लगाकर कर रहा मस्ती नन्हा हाथी, सैलानियों का बना स्टारZoom

5महीने का हथिनी का बच्चा ( एआई फोटो )

आशीष तिवारी/जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर के चाईबासा के सारंडा जंगल में ब्लास्ट होने से एक हथिनी की मौत हो गई थी. इस दौरान उसका 2 महीने का बच्चा हाथी एक गड्ढे में गिर गया था. जहां हाथियों का झुंड बच्चे को छोड़कर चला गया. वहीं, गड्ढे में गिरने से 2 महीने के हाथी के बच्चे काफी गंभीर चोट आई थी. इसके बाद वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर हाथी के बच्चे को दलमा में लाया गया. इसके बाद वन विभाग की टीम अपने बच्चों की तरह उसे देखरेख और उसकी सेवा की गई. जहां समय-समय पर बोतल से दूध पिलाना, सेरोलेक्स और फल खिलाकर उसे सुलाना, खुद वन विभाग के डीएफओ और तमाम कर्मचारी उसकी सेवा में और मॉनिटरिंग करते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि आज गर्मी बढ़ते ही उसके लिए उसके बाड़े में कूलर लागया गया और खाने में तरबूज दिया जा रहा है. वहीं, एक छोटा स्विमिंग पूल बनाया गया है, जिसमें वह डुबकी लगाकर गर्मी से राहत ले सके. हालांकि दलमा में एक रजनी हाथी के साथ यह छोटा बच्चा 5 महीने का बदला हाथी सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां गर्मी से बचने के लिए वन विभाग द्वारा खान-पान में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बड़ी हाथी रजनी और छोटे हाथी बादल के बड़े को पुआल सें गहरा बंदी कर उसे भिनगा कर कूलर लगाए गए हैं, जिससे गर्मी से राहत मिल सके.

बता दें कि जमशेदपुर में लगातार गर्मी अपना नया रिकॉर्ड बना रही है. शहर का पर 42 से 45 डिग्री पहुंच रहा है, इस भीषण गर्मी में आम लोगों के साथ बेजुबान जानवर भी काफी परेशान हो रहे हैं. ऐसे में वन विभाग द्वारा बेजुबा जानवरों को गर्मी से बचने के लिए विशेष तैयारी की गई है. जहां दलमा में इन दोनों रजनी हाथी के साथ छोटा 5 महीने का नन्हा हाथी बादल सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. भीषण गर्मी में बादल नन्हा हाथी घंटे स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते नजर आता है. वहीं, नहाने के बाद पूरे बारे में घूम-घूम कर अपने ऊपर मिट्टी से खेलते और दौड़ता नजर आता है. जो सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सैलानी नन्हे हाथी का वीडियो और फोटो खींचते हैं, नन्हे हाथी के बाड़े में रहने वाले रवि कुमार समय-समय पर दूध और तरबूज खिलाते हैं, जिससे पानी की कमी ना हो सके.

वन विभाग के डीएफओ खुद अपने बच्चों की तरह इस नन्हे हाथी का ख्याल रखते हैं और समय-समय पर खुद मॉनिटरिंग करते हैं. जहां खाने से लेकर उसे बाहर नहा लाने तक, उन्होंने कहा कि चाईबासा के जंगलों से काफी गंभीर चोट लगी थी और इसे पहले इलाज कराया गया और 3 महीने के बाद यह स्वस्थ हुआ. आज हमारे घर के परिवार की तरह इस सब लोग मानते हैं. इसकी सेवा करते हैं, आज वन विभाग के हर कर्मचारी के बीच यह लाडला बना हुआ है, बोतल से दूध पिलाना, सेरोलेक्स खिलाना और गर्मी को देखते हुए विशेष इसके लिए ख्याल रखा जा रहा है. क्योंकि बड़ी हाथी रजनी खुद दलमा के जंगलों में घूमकर बड़े तालाब में नहा लेती है. मगर नन्हा हाथी अभी बाड़े में रहता है जिसके लिए हम लोगों ने स्विमिंग पूल बनाया है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top