![]()
भास्कर न्यूज | चित्तरंजन पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी की ओर से भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती और मातृ दिवस को सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम में साहित्य, संगीत और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन में बच्चों से लेकर संस्था के पदाधिकारियों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। समारोह की शुरुआत गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मंच संचालन जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर केजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुराग कुमार, एएनओ मिताली राय, चंद्र दत्ता, संस्था के महाप्रबंधक डॉ. विनय कुमार तथा जिला सचिव सतीश पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने रवींद्रनाथ ठाकुर के साहित्य, मानवता और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मातृ दिवस के अवसर पर माताओं के सम्मान में विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मातृत्व की गरिमा और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। इस मौके पर जिला संगठन सचिव मधुप सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सालानपुर महिला अध्यक्ष श्रावणी दास, उत्तीय लस्कर, मानिकांत शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र यादव, अनुप चक्रवर्ती, हापी साहा और समर कुमार सरकार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम सांस्कृतिक ऊर्जा और प्रेरणादायी वातावरण से सराबोर रहा। मंगलवार को हनुमान मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना जामताड़ा | हनुमान मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। बजरंगबली की आराधना को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर में भक्तों द्वारा पूजा, अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विशेष पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं सजावट की गई है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा आवश्यक व्यवस्था भी की गई है। मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
Source link