भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आर के प्लस टू विद्यालय बागडेहरी में सफल विद्यार्थियों को किया गया...




भास्कर न्यूज | बागडेहरी कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के आर के प्लस टू विद्यालय बागडेहरी में सोमवार को दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मिथिलेश पांडे ने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा 2026 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक सभी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। प्रधानाध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9वीं में 118, दसवीं में 119, 11वीं में 111 तथा 12वीं में 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा दसवीं की छात्रा मेहंदी खातून ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ जिला स्तर पर नौवां रैंक प्राप्त किया। वहीं जबा मंडल ने 92.6 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा तथा मनीराम खातून ने 91 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बारहवीं कला संकाय में इंदिरा माजी ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर पांचवां रैंक भी प्राप्त किया। शेख अरमान ने 81.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा अर्पिता मंडल ने 81.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बारहवीं विज्ञान संकाय में बापी गोराई ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जिला स्तर पर दस वां रैंक भी हासिल किया। राणा भंडारी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रीया पाल एवं नुपुर घोष संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top