भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस संयुक्त अभियान व सूचनाओं में सहयोग करेगी




भास्कर न्यूज | महुआडांड़ झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार को महुआडांड़ थाना परिसर में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महुआडांड़ एसडीपीओ पूजा कुमारी तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी के पुलिस उपाधीक्षक ने की। बैठक में महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित रविदास और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती थाना कुसमी, करौंधा, सामरी के थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान सीमावर्ती थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर चर्चा की गई। बैठक में नक्सली गतिविधियों पर निगरानी रखने, आवश्यकता के अनुसार संयुक्त अभियान चलाने, अवैध तस्करी पर रोक लगाने तथा आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। लातेहार | लातेहार जिला मुख्यालय में बैंक ऑफ इंडिया के पास एनएच-39 पर शुक्रवार रात करीब दो बजे बोलेरो और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार राहुल कुमार (24) और मुकेश दुबे (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के हैदरनगर निवासी दोनों बोलेरो (जेएच-03एल-5926) से रांची जा रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल से बिहार के बक्सर जा रहे भैंस-लदे ट्रक से उनकी गाड़ी की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में बोलेरो चालक ड्राइविंग सीट पर बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top