भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झाड़ग्राम जिला पुलिस और गोपीबल्लभपुर थाना के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य जांच...



खड़गपुर| झाड़ग्राम जिला पुलिस की पहल पर गोपीबल्लभपुर में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर गोपीबल्लभपुर थाना के सहयोग से गोपीबल्लभपुर-1 ब्लॉक के शाशड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा। शिविर में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों सहित करीब 100 लोगों ने भाग लिया। यहां सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आंखों की जांच भी की गई। प्रतिभागियों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति जानने और आंखों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कराने का मौका मिला। शिविर में गोपीबल्लभपुर के एसडीपीओ परवेज सरफराज और थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में जांच प्रक्रिया कराई गई और लोगों को आवश्यक सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि पहल का उद्देश्य केवल बल के कर्मियों तक सीमित नहीं था। स्थानीय निवासियों को भी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच देना और नियमित जांच के प्रति जागरूक करना लक्ष्य रहा। पुलिस के मुताबिक ऐसे कार्यक्रमों से समय पर जांच कराने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है और पुलिस-जनसंपर्क भी मजबूत होता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top