भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्नौज की 103 साल पुरानी कलावती गट्टा मिठाई, देशी घी, चीनी और...


Last Updated:

Kannauj Kalawati Gatta Sweet: कन्नौज की 103 साल पुरानी पारंपरिक मिठाई कलावती गट्टा अपनी खास पहचान बनाए हुए है. देशी घी, चीनी और इत्र से बनने वाली यह मिठाई देश-विदेश तक मशहूर है. इसे बनाने के लिए चीनी की चाशनी के साथ इसका मटेरियल तैयार किया जाता है. उस मटेरियल को ठंडा करके उसकी कुटाई और फिटाई होती है. फेंटने के दौरान इसमें इत्र

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कन्नौजः कन्नौज अपनी इत्र की खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन इसकी पहचान सिर्फ इत्र तक ही सीमित नहीं है. यहां की एक 103 साल पुरानी पारंपरिक मिठाई कलावती गट्टा अपनी खास पहचान बनाए हुए है, जिसे बेहद सफाई और देशी तरीके से तैयार किया जाता है. कन्नौज में करीब 103 साल से भी ज्यादा पुरानी इस परंपरागत मिठाई को कलावती गट्टा के नाम से जाना जाता है. इस गट्टे का उपयोग धार्मिक कार्यक्रमों और त्योहारों में भी किया जाता है. यह गट्टा बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है और कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों तथा भारत के अन्य राज्यों में भी भेजा जाता है.

ऐसे तैयार की जाती है कलावती गट्टा मिठाई

इसे बनाने के लिए चीनी की चाशनी के साथ इसका मटेरियल तैयार किया जाता है. उस मटेरियल को ठंडा करके उसकी कुटाई और फिटाई होती है. फेंटने के दौरान इसमें इत्र और इलायची डाल दी जाती है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इसे बनाने में देशी घी का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे गट्टे में कई गुना ज्यादा स्वाद आ जाता है. इसके बाद मिश्रण को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया जाता है. गट्टे का रूप और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स और गुलाब के फूल की पत्तियां भी लगाई जाती हैं. गट्टा कई प्रकार का होता है जैसे रोज फ्लेवर गट्टा, ड्राई फ्रूट्स गट्टा और भी कई क्वालिटी के गट्टे मिलते हैं. हर तरीके के गट्टे के रेट भी अलग-अलग हैं.

मेहमानों का गट्टे से किया जाया है स्वागत

गट्टा दुकानदार अभिषेक कुमार वैश्य ने बताया कि इस गट्टे में खुशबू के लिए गुलाब के इत्र का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे गट्टे का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. कन्नौज आए देश-विदेश के मेहमानों को गट्टा सप्रेम भेंट भी दिया जाता है. लोग अपने देशी और विदेशी मेहमानों का स्वागत भी गट्टे से करते हैं, इसीलिए इस गट्टे का नाम देश-विदेश में भी प्रचलित है और गट्टा तैयार होने के बाद इसकी नियमित सप्लाई की जाती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top