Last Updated:
महंगी प्याज के कारण पकौड़े खाने का मन मार देते हैं? रांची की गृहिणी उषा ने इसका शानदार उपाय बताया है. आप घर पर ही बंधागोभी से एकदम कुरकुरे और चटपटे पकौड़े बना सकते हैं. चावल के आटे और मसालों के इस अनोखे मिश्रण से बने पकौड़े स्वाद में प्याज वाले पकौड़ों से कम नहीं लगते हैं.
रांचीः शाम के नाश्ते के लिए अक्सर चाय के साथ कुछ पकौड़ी हो जाए तो बात ही कुछ और है. लेकिन कई बार प्याज इतनी महंगी हो जाती है की पकौड़ी का आईडिया को छोड़ना पड़ता है. लेकिन आप बंधा गोभी का जबरदस्त पकोड़े तैयार कर सकते हैं और खाने में प्याज वाले से कम स्वादिष्ट नहीं लगता. बस दो-तीन बातों का आपको ध्यान रखना होगा.
रांची की गृहिणी उषा बताती है, पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको चावल का आटा लेना पड़ेगा. अगर चावल का आटा नहीं है तो आप 4 घंटे के लिए चावल को पानी में फुला लीजिए और उसके बाद उसे पीस लीजिये और फिर इसमें आपको दो चम्मच आटा, दो चम्मच बेसन और आधा चम्मच सूजी डालना है.
बस तीन स्टेप में करें तैयार
- इन सभी चीजों को आप अच्छे से मिला लीजिए और इसमें पीसा हुआ मसाला डाल दीजिए. पीसे हुए मसाले में हल्दी पाउडर, गोटा धनिया, गोलमिर्च, मिर्च, अदरक और लहसुन इन सब चीजों को रखना है.
- इसके बाद इस थोड़े से मसाले के पेस्ट को बैटर में डालकर बढ़िया से मिक्स कर लीजिए और स्वाद अनुसार नमक भी डाल दीजिए. अब आपने बंधागोभी को काट के रखा है छोटे-छोटे पीस में. उसको इसमें डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
- कढ़ाई में जब तेल गर्म हो जाए तो थोड़े-थोड़े तेल में डालिए और गोल्डन ब्राउन होने तक इसको डीप फ्राई कीजिए और इसके बाद आपको बाहर निकाल लेना है. लीजिए बनकर तैयार है आपका क्रिस्पी पकोड़ा. यकीन मानिए, चावल के आटे से यह काफी क्रिस्पी होता है और तेल भी अधिक नहीं सोखेगा.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…