भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुम्हारडीपा के दवा दुकानदार से तीन लाख की ठगी, कंपनी के तीन...



भास्कर न्यूज|गुमला गुमला शहर के लोहरदगा रोड स्थित कुम्हारडीपा के दवा दुकानदार बुद्धदेव साहू ने उपसर्ग फार्मा कंपनी के तीन कर्मियों पर 3,00,487 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने गुमला थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, बुद्धदेव साहू सरस्वती मेडिको नामक दवा दुकान के संचालक हैं। उनका आरोप है कि उपसर्ग फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर संतोष सिंह, बृजेश तिवारी और अजीत सिंह उनकी दुकान पर आते-जाते थे। 2 जून 2023 को तीनों ने उन्हें बताया कि कंपनी गुमला क्षेत्र से अपना कारोबार समेट रही है। इसके बाद उन्होंने दुकान में बची कंपनी की दवाइयां वापस लेने और उनका पूरा भुगतान करने का भरोसा दिया। दुकानदार के अनुसार, कंपनी के प्रतिनिधियों की बातों पर भरोसा करते हुए उन्होंने 3,00,487 रुपए मूल्य की दवाइयां उन्हें सौंप दीं। आरोप है कि दवाइयां ले जाने के बाद जब उन्होंने भुगतान की मांग की, तो उन्हें लगातार टालमटोल किया जाने लगा। बाद में राशि लौटाने से भी इन्कार कर दिया गया। भुगतान नहीं मिलने से परेशान दुकानदार ने अब पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने और बकाया राशि वापस दिलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top