भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Gardening Tips: बागबान में लगा दें ये 4 पौधे, तितलियों का रहेगा...


Last Updated:

सर्दियों में गार्डन को खूबसूरत और खुशबूदार बनाने के लिए चार खास पौधे लगाएं. मधुकामिनी, मधुमालती, पारिजात और गंधराज जैसे पौधे बेहतरीन विकल्प हैं. इनकी महक से आपका बगीचा महक उठेगा. फूलों की खुशबू और हरियाली से आकर्षित होकर वहां तितलियों का बसेरा भी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

पलामूः सर्दियों का मौसम गार्डन को नया और आकर्षक लुक देने के लिए बेहतर माना जाता है. अगर आप भी अपने घर के बगीचे को खूबसूरत बनाने के साथ उसे खुशबू से महकाना चाहते हैं, तो कुछ खास किस्म के पौधे लगा सकते हैं. इन पौधों से गार्डन की सुंदरता बढ़ने के साथ आसपास का वातावरण भी मनमोहक बन सकता है. फूलों और हरियाली से सजे बगीचे में तितलियों की मौजूदगी भी आकर्षण बढ़ाती है. इसके लिए आप कुछ खास प्रजाति के महकदार पौधे लगा सकते है.

खुशबूदार पौधों से महकेगा गार्डन
नर्सरी संचालक श्रवण कुमार ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से नर्सरी चला रहे हैं. ठंड के मौसम में लोग अपने गार्डन को नया रूप देने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगा सकते हैं. जिसमें घास, हेज प्लांट, सुगंधित फूलों और सजावटी पौधों का चयन किया जा सकता है. इसके लिए मधुकामिनी, मधुमालती, पारिजात और गंधराज जैसे सुगंधित पौधे बेहतर विकल्प हैं. इन पौधों के फूल अपनी खुशबू के लिए जाने जाते हैं. इन्हें गार्डन में लगाने से आसपास का वातावरण सुगंधित हो सकता है. फूलों और हरियाली से आकर्षित होकर तितलियां भी बगीचे में मौजूद रहेगी.

घास और हेज प्लांट से मिलेगा नया लुक
आगे कहा कि गार्डन को आकर्षक बनाने के लिए केवल फूलों वाले पौधे लगाना ही जरूरी नहीं है. इसके लिए घास और हेज प्लांट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. घास से गार्डन को हरा-भरा लुक मिलता है, जबकि हेज प्लांट की मदद से बगीचे की सीमाओं को सुंदर आकार दिया जा सकता है. फूलों वाले और सजावटी पौधों को सही तरीके से लगाने पर छोटे से गार्डन को भी आकर्षक बनाया जा सकता है. पौधों का चयन करते समय उपलब्ध जगह, धूप और पानी की जरूरत का ध्यान रखना चाहिए.

सजावटी पौधों से बढ़ेगी खूबसूरती
श्रवण कुमार ने आगे कहा कि गार्डन की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई तरह के शो प्लांट भी उपलब्ध हैं. इनमें टीक प्लांट, क्रिसमस प्लांट, रबर प्लांट, टाइगर पाम और टेबल कामिनी जैसे पौधे शामिल हैं. इन पौधों को घर के गार्डन, बरामदे और उपयुक्त स्थानों पर सजावट के लिए लगाया जा सकता है. अलग-अलग आकार और पत्तियों वाले ये पौधे गार्डन को आकर्षक रूप देने में मदद करते हैं.

50 से 500 रुपये तक मिल रहे पौधे
नर्सरी में पौधों की कीमत उनकी किस्म और आकार के अनुसार अलग-अलग है. श्रवण कुमार ने बताया कि यहां 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के पौधे उपलब्ध हैं. सुगंधित पौधों की कीमत लगभग 200 से 250 रुपये तक है, जबकि शो प्लांट 150 से 200 रुपये तक मिल रहे हैं. उनके अनुसार, नर्सरी में लगाए गए पौधे बंगाल से मंगाए जाते हैं. ऐसे में अपनी पसंद और बजट के अनुसार पौधों का चयन कर घर के गार्डन को खूबसूरत, हरा-भरा और सुगंधित बनाया जा सकता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top