Last Updated:
रांची के हरमू इलाके में स्थित यूनिवर्सल पार्क लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहां सुबह आठ बजे तक जिम और मॉर्निंग वॉक की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलती है. हरियाली से भरपूर इस पार्क में बच्चों के लिए झूले और बड़ों के लिए योग की बेहतरीन व्यवस्था है.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची का हरमू इलाका काफी अहम है. अगर आप इस इलाके में रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. आप यहां के यूनिवर्सल पार्क में जा सकते हैं। यह पार्क नगर निगम द्वारा संचालित किया जाता है. यहां आपको जिम से लेकर मॉर्निंग वॉक, कैफेटेरिया और कई तरह की बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि सुबह 8:00 बजे तक यहां एंट्री बिल्कुल मुफ्त होती है. इसके बाद दिन में आने के लिए आपको केवल 10 रुपये का शुल्क देना होगा.
पार्क के संचालक बताते हैं कि इसे नगर निगम मैनेज करता है. उन्होंने इसका टेंडर ले रखा है. दिनभर में मात्र 10 रुपये खर्च करके आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं. सुबह 8:00 बजे तक यह पार्क पूरी तरह फ्री रहता है. लोग खासकर मॉर्निंग वॉक करने और जिम का इस्तेमाल करने के लिए यहां आते हैं. कुछ लोग यहां खेलकूद करते हैं, तो कई लोग शांति से मेडिटेशन और योग भी करते हैं.
शहर के बीचों-बीच हरियाली का सुंदर स्पॉट
जब आप इस पार्क में आएंगे, तो आपको लगेगा कि शहर के बीचों-बीच हरियाली का एक छोटा सा खूबसूरत ठिकाना मिल गया है. इसके चारों तरफ सुंदर पेड़ और हरी-भहरी घास है. टहलने के लिए बहुत ही बढ़िया पेवड ट्रैक बनाया गया है. बैठने के लिए जगह-जगह शानदार बेंच की व्यवस्था की गई है. इस पार्क की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां गंदगी का नामोनिशान तक देखने को नहीं मिलता है. साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जगह-जगह डिजाइनर कूड़ेदान रखे गए हैं.
यहां साफ-सफाई पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाता है. यही वजह है कि कई लोग यहां लेटकर या घंटों बैठकर हरियाली का आनंद लेते हैं. सुबह के वक्त यहां से सनराइज का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. वहीं, शाम के समय यहां से सनसेट का अद्भुत दृश्य मन मोह लेता है. पार्क के अंदर एक कैफेटेरिया भी है. यहां आपको चाऊमीन, समोसा और चाय जैसे स्वादिष्ट स्नैक्स आसानी से मिल जाएंगे.
हर वर्ग के लोगों के लिए है कुछ खास
इस पार्क तक पहुंचना बहुत आसान है. इसके लिए आपको रांची के आजसू ऑफिस जाना होगा. आजसू ऑफिस के ठीक पीछे ही आपको यह खूबसूरत पार्क नजर आ जाएगा. इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है.
फिटनेस प्रेमियों के लिए यहां जिम की सुविधा है. बुजुर्गों के लिए काफी खुली और शांत जगह है, जहां वे आराम से बैठकर योग कर सकते हैं. बच्चों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक झूले लगाए गए हैं. वहीं, युवा यहां नेट लगाकर बैडमिंटन और अन्य खेलकूद का खुलकर आनंद लेते हैं. अगर आप भी सुबह या शाम को कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो हरमू का यह पार्क आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…