बंगाल को बांग्लादेश बनाने की थी योजना, सुवेंदु ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Last Updated:
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर बंगाल को वृहत्तर बांग्लादेश बनाने की योजना का बनाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा. उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति और राष्ट्रवाद की समझ न होने की बात कही. अधिकारी ने लोगों से पीएम मोदी के साथ रहने की अपील की.
सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की पूर्व सरकार पर बंगाल को बांग्लादेश बनाने की योजना बनाने का आरोप लगाया.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. अधिकारी ने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उनकी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उसे ‘‘राष्ट्रवाद की कोई समझ नहीं थी’’ और उसकी योजना राज्य को ‘‘वृहत्तर बांग्लादेश’’ में बदलने की थी.
अधिकारी यहीं नहीं रुके उन्होंने पिछली सरकार पर राज्य के लिए एक अलग गीत तैयार करने, एक ध्वज डिजाइन कराने और पड़ोसी देश बांग्लादेश के नारे ‘जय बांग्ला’ को अपनाने का भी आरोप लगाया.
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने यहां भाजपा के एक पार्टी कार्यालय के लिए भूमि पूजन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंगाल की पिछली सरकार को राष्ट्रवाद की कोई समझ नहीं थी, उसने तुष्टीकरण की राजनीति की और राज्य को वृहत्तर बांग्लादेश में बदलने की योजना बनाई.’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए उसने राज्य के लिए एक अलग गीत तैयार किया, एक ध्वज डिजाइन कराया और बांग्लादेश के नारे ‘जय बांग्ला’ को अपनाया.’’
सुवेंदु अधिकारी ने लोगों से एकजुट रहने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े रहने की अपील की.
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि बंगाल में ‘दिमागी नक्सलियों’, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह, कॉकरोच और दीमकों को ‘‘पनपने न दिया जाए’’.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …