भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में चप्पल से पिट गए राजस्व कर्मचारी, VIDEO:जमीन सीमांकन को पहुंची...




गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के केड़ेग खेड़ा गांव में चैनपुर अंचल की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जमीन सीमांकन को पहुंची अंचल की टीम की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने न केवल हंगामा किया बल्कि मारपीट तक कर दी। इस दौरान राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा को एक महिला ने चप्पल से पीटा। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद नामक व्यक्ति के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर अंचल कार्यालय की टीम विवादित जमीन की मापी के लिए गांव पहुंची थी। टीम में राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव शामिल थे। हालांकि नियमानुसार पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन होना था, लेकिन टीम पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंच गई। ठीक इसी समय मौके पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। कर्मचारी को घेरकर पीटा, भाग कर बचाई जान जैसे ही टीम ने सीमांकन की प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की, गांव के कुछ लोग आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को घेर लिया। इसी दौरान एक महिला ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा पर चप्पलों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से टीम के अन्य सदस्य भी घबरा गए। उपद्रवियों ने कर्मचारियों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा। किसी तरह जान बचाकर भागने की कोशिश करते कर्मचारी पूरी तरह असहाय नजर आए। नहीं हो सका सीमांकन, मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि तब तक माहौल काफी तनावपूर्ण हो चुका था। ग्रामीणों के हिंसक विरोध के कारण जमीन का सीमांकन कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। प्रशासनिक टीम और पुलिस बल को बिना काम किए ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक देर शाम अंचल कार्यालय की ओर से चैनपुर थाने को घटना की जानकारी दी गई है। हालांकि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top