भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, डीएमके नेता पर प्राइवेट स्कूलों से...


होमताजा खबरदेश

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, स्कूलों से 100 करोड़ घूस लेने का केस

Last Updated:

तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को निजी स्कूलों को लाइसेंस सहित दूसरी सरकारी मंजूरियां दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियों को शक है कि इस कथित रिश्वत मामले से 177 निजी स्कूल प्रभावित हुए.

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, स्कूलों से 100 करोड़ घूस लेने का केसZoom

डीएमके नेता पर निजी स्कूलों को लाइसेंस दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप

तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने उन्हें निजी स्कूलों को लाइसेंस सहित दूसरी सरकारी मंजूरियां दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों को शक है कि इस कथित रिश्वत मामले से 177 निजी स्कूल प्रभावित हुए.

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के वरिष्ठ नेता अनबिल महेश पर भ्रष्टाचार और विश्वासघात से जुड़े आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, पूर्व मंत्री ने आरोपों से इनकार किया है और अपने खिलाफ दर्ज मामले को चुनौती दी है.

क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक, निजी स्कूलों के प्रबंधन से कथित तौर पर सरकारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC), लाइसेंस, मान्यता और नवीनीकरण जैसी मंजूरियां दिलाने के नाम पर पैसे वसूले गए. जांचकर्ताओं ने इस कथित योजना से जुड़े 177 स्कूलों की पहचान की है. पुलिस का आरोप है कि इस मामले में जुटाए गए डिजिटल सबूतों और पूछताछ के दौरान दर्ज बयानों से पूर्व मंत्री की भूमिका के संकेत मिले हैं.

इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने सोमवार, 26 अक्टूबर को अनबिल महेश की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने गिरफ्तारी पर रोक की उनकी मांग स्वीकार नहीं की. पूर्व मंत्री ने इस मामले में दर्ज FIR को रद्द कराने के लिए भी अदालत का रुख किया है.

इस बीच, DMK ने सीएम विजय की सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. वहीं, अनबिल महेश ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है.

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top