भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किन्दिरकेला के पास महिला का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस



भास्कर न्यूज|गुमला बसिया थाना क्षेत्र के किन्दिरकेला के पास पुलिस ने करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। फिर शव को पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल, गुमला के शवगृह में रखवाया। मिली जानकारी के अनुसार महिला की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। इस अवधि में महिला की पहचान हो सकेगी। उसके परिवार के सदस्यों तक सूचना पहुंचाई जा सकेगी। पुलिस महिला की पहचान कर रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच हो रही है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top