भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची से बेंगलुरु के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू:44 घंटे में...




ट्रेनों में लंबी वेटिंग और कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान यात्रियों के लिए रांची से बेंगलुरु की सीधी एसी बस सेवा 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है। श्यामली परिवहन की यह बस खादगढ़ा बस स्टैंड से शाम छह बजे रवाना होती है। रायपुर, नागपुर और हैदराबाद होते हुए करीब 44 घंटे में बेंगलुरु पहुंचती है। बस में सिटिंग और स्लीपर दोनों तरह की सीटें उपलब्ध हैं। केयरटेकर गुलशन सिंह ने बताया कि सिटिंग का सामान्य किराया 2500 रुपए और स्लीपर का 3500 रुपए तक है। भारतबेंज की इस बस में चार-व्हील एयर सस्पेंशन के साथ नाश्ता, पीने का पानी, कंबल और बायो-टॉयलेट की सुविधा है। फिलहाल बेंगलुरु का हवाई किराया करीब 10 हजार रुपए है। वहीं, ट्रेन के थर्ड एसी का किराया करीब 2000 और स्लीपर का 700 रुपए है, लेकिन ट्रेनें फुल चल रही हैं। इसी तरह 27 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली का हवाई किराया करीब 8000 रुपए है। सफर में मिलेंगी ये सुविधाएं बेंगलुरु जाने वाली बस में सिटिंग व स्लीपर मिलाकर कुल 46 सीटों की व्यवस्था बताई गई है। स्टाफ सीटों को छोड़कर 44 यात्रियों की बुकिंग ली जाती है। यात्रियों को सफर के दौरान नाश्ता, पीने का पानी, कंबल और बायो-टॉयलेट की सुविधा मिलती है। रांची से दिल्ली के लिए भी सीधी एसी बस सेवा : रांची से दिल्ली के लिए भी श्यामली परिवहन की सीधी बस सेवा इसी माह चार अक्टूबर से शुरू की गई है। यह एसी बस भुवनेश्वर से आती है और रांची के रामपुर स्थित रिंग रोड से यात्रियों को लेकर दिल्ली जाती है। रांची से सुबह करीब 7.30 बजे आगे के सफर पर रवाना होती है। रांची में बस से जुड़े गुलशन सिंह ने बताया कि दिल्ली पहुंचने में 25 घंटे लगते हैं। किराया दो हजार और स्लीपर का 3,000 रु. है। बस संचालक बोले- बस सेवा बेहतर विकल्प साबित होगी श्यामली परिवहन के मालिक अरुण घोष ने कहा कि रांची से बेंगलुरु के बीच सीधी एसी बस सेवा यात्रियों के लिए शुरू की गई है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है, ऐसे में यह बस सेवा बेहतर विकल्प साबित होगी। हम देशभर में बस सेवाएं चला रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top