भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

29 अक्टूबर को साइक्लोन के चलते पलामू में स्कूल बंद:KG-12वीं तक की...




अर्नब साइक्लोन के संभावित असर को देखते हुए पलामू जिले में 29 अक्टूबर को केजी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन में 29 अक्टूबर को पलामू में खराब मौसम की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत जोखिम कम करने के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और संचालकों को आदेश का पालन करने को कहा गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सभी संबंधित स्कूल बंद रखना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों से बचें। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top