भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बहराइच के टिकोरा मोड़ मिलता है 22 प्रकार का कुल्चा, साथ में...


Last Updated:

बहराइच के टिकोरा मोड़ स्थित अमृतसरी कुल्चे की दुकान अपने 22 तरह के स्वादिष्ठ कुल्चों के लिए प्रसिद्ध है. यहां इनकी कीमत 45 से 85 रुपये तक है, जिसे अमरीश कुमार पाल चलाते हैं. इसमें कुल्चे के साथ छोला दो तरीके की चटनी मुक्त मिलती है. जिसमें ​आलू कुल्चा, पनीर कुल्चा और मिक्स वेज कुल्चा ​चूर-चूर कुल्चा, भुजिया कुल्चा और अचारी कुल्चा, ​बेसन कुल्चा, आटा कुल्चा और मटर पनीर कुल्चा आदि ​बटर और खास चटनी का बेहतरीन मेल है.​

Amazon Prime DayTop Deals Inside

​​बहराइच: खाने-पीने के शौकीनों के लिए बहराइच शहर में एक ऐसा नाम बन चुका है जो हर किसी की जुबान पर है. आज हम बात कर रहे है अमृतसरी कुल्चे की जिस कुल्चे के स्वाद के दीवाने हैं. जिसको खाने के लिए आपको बहुत ज्यादा नहीं बस शुरुआती कीमत 45 रुपए और अंतिम कीमत ₹85 एक कुलचे के लिए खर्च करने पड़ेंगे. इसमें कुल्चे के साथ छोला दो तरीके की चटनी मुक्त मिलती है.

22 प्रकार के मिलते हैं छोले​

​यहां आने वाले ग्राहकों को एक-दो नहीं बल्कि कुल 22 अलग-अलग वैराइटी के कुल्चे परोसे जाते हैं. मेनू में हर किसी की पसंद का खास ख्याल रखा गया है, जिसमें ​आलू कुल्चा, पनीर कुल्चा और मिक्स वेज कुल्चा ​चूर-चूर कुल्चा, भुजिया कुल्चा और अचारी कुल्चा, ​बेसन कुल्चा, आटा कुल्चा और मटर पनीर कुल्चा आदि ​बटर और खास चटनी का बेहतरीन मेल है.​ इस दुकान के कुल्चों की सबसे बड़ी खासियत उनका बनाने का तरीका है. कुल्चे को तंदूर में पारंपरिक तरीके से सेंका जाता है और ऊपर से भरपूर बटर लगाकर ग्राहकों को सर्व किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद यूनिक और लाजवाब हो जाता है.​इसके साथ परोसे जाने वाले आइटम भी इसका स्वाद दोगुना कर देते हैं.

​कुल्चे के साथ मिलते हैं गरमा-गरम छोले भी

कुल्चे के साथ छोले और ​साथ इमली की खट्टी-मीठी चटनी और पुदीने की तीखी चटनी भी दी जाती है, ​यहाँंकी प्याज और इमली वाली चटनी इतनी प्रसिद्ध है कि लोग इसके स्वाद के दीवाने होकर खींचे चले आते हैं. ​आम से लेकर खास हर वर्ग के लोग यहाँ इस बेहतरीन स्वाद का आनंद ले सकते हैं. यहाँ कुलचे की शुरुआती कीमत मात्र ₹45 से शुरू होकर ₹85 तक है. ​अगर आप भी बहराइच में हैं और कुछ बेहतरीन और हटकर खाने का मन है, तो टिकोरा मोड़ स्थित अमृतसरी कुल्चे की यह दुकान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. ​यह दुकान बहराइच के लखनऊ रोड, टिकोरा मोड़ पर पराग दूध डेयरी के ठीक सामने स्थित है. इस दुकान के ओनर और संचालक अमरीश कुमार पाल हैं. दुकान लगभग 12 साल पुरानी है और बहराइच में सबसे पहले अमृतसरी कुल्चे की शुरुआत करने का श्रेय इसी दुकान को जाता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top