भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामलीला मैदान में विपक्ष के मार्च से पहले BJP का एक्शन प्लान,...


होमताजा खबरदेश

विपक्ष के आक्रामक रुख पर BJP का दांव, नितिन नवीन की अगुवाई में महामंथन

Last Updated:

BJP Meeting: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़े गए ‘जन महाभियोग’ और 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जवाबी व्यूहरचना तैयार कर ली है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में पार्टी मुख्यालय में हुई हाई-लेवल बैठक में कई दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय महासचिवों ने सघन मंथन किया.

विपक्ष के आक्रामक रुख पर BJP का दांव, नितिन नवीन की अगुवाई में महामंथनZoom

नितिन नवीन की अगुवाई में बीजेपी ने रणनीति बनाई. (फाइल फोटो)

BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने 29 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और किरेन रिजीजू समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे. निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दिल्ली में एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली से पहले यह बैठक हुई. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, किरेन रीजीजू और अश्विनी वैष्णव शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी भी बैठक में मौजूद रहीं.

बैठक में हुई चर्चा के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि इसमें एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के लगातार अभियान और इससे निपटने के लिए पार्टी की जवाबी रणनीति पर चर्चा हुई. सूत्रों की मानें, तो ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के मुद्दे पर बैठक में चर्चा हुई. विपक्ष के कार्यक्रमों के जवाब में पार्टी की रणनीति और आगे की रूपरेखा पर भी मंथन हुआ.

इससे पहले दिन में, नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की. बैठक के बाद नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और आगामी कार्ययोजना तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की.”

कथित ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए एक अनोखा सियासी मंच तैयार किया है. 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ चलाया जाएगा.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top