भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हॉस्टल हो या घर… बस 15 मिनट में बनाएं बेसन कढ़ी, सब्जी...


Last Updated:

Besan Kadhi Recipe: ऐसे कई लोग हैं, जो बाहर हॉस्टल में रहते हैं और उनको थोड़ी से मेहनत में अच्छा व्यंजन खाने का मन करता है. ऐसे में आप सिंपल कढी बना सकते हैं. जो खाने में बेदह ही स्वादिष्ट लगती है. सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इसके साथ आपको अतिरिक्त कोई सब्जी लेने की जरूरत नहीं है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बस कढ़ी और चावल काफी है. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में. रांची के गृहणी उषा बताती हैं कि इसको बनाने के लिए सबसे पहले आपको बेसन लेना होगा. आप एक कटोरा में जितना आपको कढ़ी बनाना है.

उतना पानी ले लीजिए, पानी हल्का गर्म रखो तो अच्छा है. इसके बाद उसमें गिनकर 2 चम्मच बेसन डालना है. इससे अधिक बिल्कुल भी नहीं और इसको बढ़िया से मिलाना है. इसके बाद इसमें आपको एक चम्मच पेस्ट डालना है.

यह पेस्ट अदरक, लहसुन, गोल मिर्च, लाल मिर्च, जीरा, थोड़ा सा हल्दी, धनिया पाउडर, मिक्स मसाला का होगा. इन सभी चीजों को अच्छे से मक्सी में पीस लें और इसको दो चम्मच पेस्ट इसी पानी में, जिसमें आपने बेसन घोला है. उसमें मिला दें. फिर इसी में स्वाद अनुसार नमक भी डाल देना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आप गैस में कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें और मेथी का फौरन, तेज पत्ता और खड़ा मसाला डाल दें. जब यह अच्छे से चटक जाए तो उसमें जो आपने बेसन का पानी तैयार करके रखा हुआ है. वह डाल दें और कम से कम 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. फिर आप देखेंगे 15- 20 मिनट के बाद एकदम ग्रेवी जैसा गाढ़ा हो चुका है.

फिर 15- 20 मिनट के बाद जब कढी पूरी तरह बनकर रेडी हो जाए, तो उसे नीचे उतार लीजिए. इसमें दो चम्मच दही डाल दीजिए. इस दही को पहले अच्छे से मिला लीजिए और फिर इसमें डाल दीजिए. अब लीजिए बनकर तैयार है आपका शानदार कढी. अब इसे चावल से खाए और टेस्ट के साथ हेल्दी भी होता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top