भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:युवक ने रांची...




बगोदर-सरिया रोड पर पिकअप की चपेट में आने से घायल बाइक सवार दिनेश मंडल की शुक्रवार सुबह रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा गुरुवार को बीएड कॉलेज के पास हुआ था। दिनेश मंडल विष्णुगढ़ प्रखंड के नउवाडीह गांव के रहने वाले थे। वह बाइक से जा रहे थे, तभी बीएड कॉलेज के आगे घुमावदार मोड़ के पास पिकअप सवारी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर भाजपा नेता गोल्डन जायसवाल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दिनेश को बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर रांची रेफर किया गया। परिजन उन्हें रांची ले गए, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top