भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा 3 नवंबर को गिरिडीह में पदयात्रा निकालेगी:नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...




भाजपा 3 नवंबर को गिरिडीह में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेगी। पार्टी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को परिसदन भवन में दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने यह जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पदयात्रा के जरिए बूथ से जिला स्तर तक संगठन मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की नीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे। इंडिया गठबंधन के नेताओं से देश के लोकतंत्र को खतरा: बाबूलाल उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल के काम घर-घर तक पहुंचाने और संगठन मजबूत करने की अपील की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने और अराजकता रोकने के लिए भाजपा अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं से देश के लोकतंत्र को खतरा है। उनके मुताबिक, राहुल गांधी अलग-अलग मुद्दों पर नैरेटिव फैलाकर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं, तो कभी वोट चोरी और फर्जी मतदाताओं का मुद्दा उठाया जाता है। अब एसआईआर प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ईवीएम हैक के मामले में उच्चतम न्यायालय ने सबूत मांगे थे, लेकिन राहुल गांधी कोई प्रमाण नहीं दे पाए। विपक्ष का मकसद जनता को भ्रमित करना
बाबूलाल मरांडी ने वोट चोरी के आरोपों पर भी ठोस सबूत नहीं दिए जाने का दावा किया। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि विपक्ष का मकसद जनता को भ्रमित करना और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना है। एसआईआर प्रक्रिया पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय में बताया है कि इससे जुड़े फैसले सामूहिक रूप से लिए गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं का विरोध करने और न्यायिक व्यवस्था पर दबाव बनाने की कोशिश का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी तरह की गतिविधियों का जवाब जनता के बीच जाकर देगी। नेता प्रतिपक्ष ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानूनी और गैरकानूनी दोनों तरीकों से जनता का शोषण कर रही है। सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय अपनी तिजोरी भरने पर है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार से जनता के हित में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। पिछले विधानसभा चुनाव में गिरिडीह सीट पर भाजपा की हार और पार्टी के भीतर आपसी खींचतान को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी को मामूली वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में हार-जीत होती रहती है, लेकिन इस बार पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव की कमियों को दूर करते हुए भाजपा इस बार गिरिडीह विधानसभा सीट पर अच्छे वोटों से जीत दर्ज करेगी। गिरिडीह में संभावित उपचुनाव और प्रत्याशी की घोषणा को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। भाजपा के लोग 365 दिन जनता के बीच रहते हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टी प्रत्याशी के नाम पर निर्णय लेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top