भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Bokaro NH-32 Accident | Subhash Mahto Died Near Sidhabni Petrol Pump



बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में NH-32 के बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक हादसे में सुभाष महतो की मौत हो गई।

.

हादसा सुबह करीब 7 बजे महतो मोड़ के पास सिधाबनी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। उनके साथ बाइक पर मौजूद गीता देवी घायल हुईं।

परिजनों के मुताबिक, सुभाष महतो अपने ससुराल चोटीटांड से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अपने घर उड़ा पौंचा लौट रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी फोन से मिली।

सुभाष के साले ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद गीता देवी की हालत गंभीर बताई गई।

अस्पताल कर्मी के मुताबिक, पुलिस सुभाष को सुबह करीब 9 बजे KM मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top