भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में फंदे से लटका मिला युवती का शव:कौशल विकास केंद्र से...




देवघर के जून पोखर मोहल्ले में गुरुवार को स्नेहा दत्त का शव घर में पंखे से लटका मिला। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, स्नेहा झौंसागढ़ी स्थित कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थीं। वह घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थीं। गुरुवार शाम उनकी मां अस्पताल में भर्ती एक बीमार परिजन को देखने गई थीं। घर लौटकर उन्होंने स्नेहा को कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर स्नेहा का शव पंखे से लटका मिला। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top