Last Updated:
Ranchi Morabadi Ground Diwali Mela: रांची के मोराबादी मैदान में 2 नवंबर तक दिवाली मेला लगा है. यहां 400 स्टॉल लगे हैं, जहां डिजाइनर कपड़े, हैंडमेड प्रोडक्ट्स और झारखंडी पकवान मिल रहे हैं. मेले का समय सुबह 11 से रात 8 बजे तक है.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में फिलहाल दिवाली मेला लगा हुआ है. रांची के मोराबादी मैदान में आपको यह मेला देखने को मिलेगा. 2 नवंबर तक आप यहां पर आकर शॉपिंग कर सकते हैं. यहां की खास बात यह है कि यहां पर दिवाली को ध्यान में रखते हुए 400 स्टॉल लगे हैं, जिनमें आपको एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट से लेकर कैंडल्स और जरूरत का बहुत सारा सामान मिल जाएगा. यहां पर आपको डिजाइनर कपड़ों की एकदम एक्सक्लूसिव रेंज भी मिलेगी. कश्मीरी कपड़ों से लेकर काफ्तान तक, शरारा से घरारा तक और कलमकारी आर्ट वाली साड़ी तो रामायण वाली साड़ी भी यहां मिल रही है. इस तरह के यूनिक पीस के स्टॉल यहां पर लगाए गए हैं.
हाथ से बने प्रोडक्ट्स की धूम
यहां पर आपको खासतौर पर हाथ से बने प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे. जैसे कि मड़ुआ के लड्डू, मड़ुआ के चॉकलेट, दिवाली गिफ्ट्स देने के लिए डिजाइनर और एक्सक्लूसिव चॉकलेट्स, घर को सजाने के लिए हैंडमेड क्राफ्ट, डिजाइनर कैंडल्स, ये सारी चीजें यहां पर बिक रही हैं. इन सभी की रेंज 60 रुपए से शुरू होकर ₹500 तक है. इसके अलावा यहां पर खाने-पीने का भी काफी बढ़िया इंतजाम है. झारखंडी धुस्का और रागी के डंबू से लेकर छिलका रोटी भी खाने को मिलेगी और खाने का तरीका भी बिल्कुल देसी है. यहां पर विलेज स्टाइल में भूसे से छोटे-छोटे हट बनाए गए हैं और चौकी बिछा दी गई है, जहां पर बैठकर आप आराम से व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं.
2 नवंबर तक कर सकते हैं शॉपिंग
आप यहां पर 2 नवंबर तक शॉपिंग कर पाएंगे. सुबह में 11:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक. यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था है और वहीं एंट्री की बात करें तो एक व्यक्ति का चार्ज ₹30 है. यहां पर ऑनलाइन भुगतान भी हो जाता है. बच्चों के लिए खिलौने तो बड़ों के लिए हैंडमेड शैंपू से लेकर कपड़ों की एक से एक रेंज इस मेले में मिल रही है. मतलब हर उम्र के लिए यहां पर कुछ ना कुछ खास है. इसलिए फैमिली के साथ एक बार यह जगह विजिट की जा सकती है.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…