भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ऑनलाइन गेम में इनाम का लालच देकर ठगी, 5 गिरफ्तार:जमशेदपुर-रामगढ़ पुलिस की...




जमशेदपुर के बिरसानगर में ऑनलाइन गेम के जरिए ठगी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डुंगरी टोला के ओम नगर रोड नंबर 2 स्थित एक मकान पर छापा मारकर 5 लैपटॉप, 25 मोबाइल, 102 एटीएम और डेबिट कार्ड, 67 सिम कार्ड और अन्य सामान जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोलमुरी निवासी एम. मनु प्रकाश (31), टेल्को निवासी मो. फरहान (21), बिरसानगर निवासी राहुल मिंज, बिरसानगर निवासी अभिषेक राज (करीब 25) और सीतागोड़ा निवासी श्रवण सोना (23) शामिल हैं। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने शुक्रवार को बताया कि छापेमारी जमशेदपुर और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने की। रामगढ़ साइबर अपराध थाना में दर्ज केस नंबर 05/2026 की जांच के दौरान बिरसानगर में आरोपियों के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमशेदपुर साइबर थाना, बिरसानगर थाना और रामगढ़ साइबर थाना की टीम बनाई गई। तकनीकी जानकारी के आधार पर टीम ने 29 अक्टूबर को मकान की पहली मंजिल पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘GETID’ नाम के ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर लोगों को खेलने के लिए कहते थे। शुरुआत में कम रकम लगाकर बड़ा इनाम जीतने का लालच दिया जाता था। रकम हारने पर अगली बार बड़ा दांव लगाकर नुकसान पूरा करने का भरोसा दिया जाता था। पुलिस का आरोप है कि इस तरीके से लोगों से पैसे ठगे जाते थे। इसके बाद रकम अलग-अलग बैंक खातों में भेजी जाती और एटीएम कार्ड से नकद निकाली जाती थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top