![]()
बोकारो | मां मनसा मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को जनवृत-2 स्थित मां मनसा मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीएसएल से सेवानिवृत्त हुए ट्रस्ट के समर्पित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें सुखदेव सिंह, सुधीर कुमार, सीदाम महतो, भरत महतो, नून बाबू महतो, ज्ञानी महतो, मनीलाल गोप, भोलानाथ तिवारी, कुलदीप महतो, नारायण चंद्र महतो, सुभाष चंद्र महतो, लाला गोराई, राजमोहन साव और सुधीर महतो को अंगवस्त्र, माला, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने व मंच संचालन केंद्रीय सह-सचिव बारिया तेली ने किया। इस दौरान बोकारो में मां मनसा देवी पूजा की शुरुआत में योगदान देने वाले पूर्वजों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कहा कि यह आयोजन हमारे पूर्वजों की देन है। पूर्वजों के बनाए परंपरा को जारी रखना हम सब की जिम्मेदारी है। युवा वर्ग को आगे आना होगा।
Source link