Diwali Home Painting Budget Tips: दिवाली का समय आ चुका है. ऐसे में घरों में रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है. हर लोगों के पास बजट इतना नहीं होता कि वो अपने घरों में पुटी ही कराएं. हर किसी के पास इतना पैसा नहीं रहता है कि प्राइमर करवायें तो ऐसे में कई लोग सिर्फ पेंट करवाते हैं. जो भी रंगाई और पुताई का कार्य होता है उसमें कितना खर्च आता है और कितना समय लगता है? जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित केशव हार्डवेयर के प्रोपराइटर से एक एक पहलू पर बात कर यहां समझेंगे कि आखिर घरों की दीवारों पर पेंट, प्राइमर और पुट्टी को करवाने में कितना खर्च आता है? Local 18 से वो एक एक पहलू पर बातें बताई.
केशव हार्डवेयर जहानाबाद के प्रोपराइटर केशव बताते हैं, “यदि नया घर बनवाए हैं. एक कमरा 10 फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा और 10 फीट चौड़ा है. सबसे पहले हम वॉलपुट्टी की बात करते हैं तो इसमें 3 कोट वॉल पुट्टी होगा. इसमें एक कोट रगड़ाई और एक कोट दीवार पर प्राइमर होगा. प्राइमर के बाद 2 कोट पेंट होता है.
केवल पुट्टी और वाटर प्रूफ पुट्टी की कीमत
वो आगे कहते हैं कि अब कीमत की बात करूं तो बजट के हिसाब से लोग पुट्टी करवाते हैं. हमारे यहां ₹650 और ₹700 वाला पुट्टी है. वहीं, वाटर प्रूफ पुट्टी में ₹1200 और बिरला का वाटर प्रूफ ₹1250 वाला है.
साधारण और प्लास्टिक पेंट में खर्च
उन्होंने कहा कि पेंट की कीमत में डिस्टेंपर की कीमत ₹850 है, जो पुट्टी पर नहीं चढ़ता है. वहीं, प्लास्टिक पेंट की कीमत ₹2000 से ₹14000 तक है. प्लास्टिक पेंट को पुट्टी पर चढ़ाया जा सकता है.
कितना आएगा लेबर चार्ज
लेबर चार्ज के बारे में कहते हैं, “एक रूम में कुल 7 कोट होता है. इसमें 3 कोट पुट्टी, एक कोट रगड़ाई, एक कोट प्राइमर और 2 कोट पेंट होता है. कारीगर पर निर्भर करता है कोई ₹7000 भी चार्ज करता है तो कोई ₹8000 तक ले सकता है. ऐसे में 7000 से 9000 रुपए तक कारीगर पर एक रूम का खर्च आ सकता है.”
पुट्टी, पेंट और प्राइमर की कीमत
उनका कहना है कि अगर एक रूम में पुट्टी करवाते और वाटर प्रूफ है तो कुल 5000 रुपए का खर्च, एशियन का करवाते तो ₹4400 और नॉर्मल कराते हैं तो ₹2800 तक खर्च आ सकता है. इसमें 10 लीटर प्राइमर का खर्च आएगा, जिसका कॉस्ट कुल ₹1000 आयेगा. मीडियम क्वालिटी पर पेंट का खर्च 1200 से 1500 रुपए तक आता है. सिरस कागज 7 से 8 पीस लगता है. ऐसे में अलग अलग कॉस्ट के हिसाब से कुल खर्च जोड़ सकते हैं.
एक रूम में पुट्टी प्राइमर और पेंट में कुल कॉस्ट
हार्डवेयर संचालक ने पुट्टी प्राइमर और पेंट में एक रूम का कुल खर्च को जोड़कर बताया कि एक रूम में कारीगर और पुट्टी का कुल कॉस्ट लगभग ₹13000 आयेगा. वहीं, साधारण पेंट कराते हैं तो 3000 रुपए लगेंगे. इसके साथ ही प्राइमर में ₹2000 का खर्च आ सकता है. इस तरह से बजट के हिसाब से पुट्टी, पेंट और प्राइमर करवा सकते हैं.