Last Updated:
Diwali Chhath Ranchi Purnia Court Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन नवंबर में तीन-तीन ट्रिप लगाएगी. जिससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को सुविधा होगी. जानें ट्रेन की तारीख, रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज.
Ranchi Purnia Court Special Train: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ट्रेन संख्या 08625/08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल का परिचालन नवंबर में तीन-तीन ट्रिप किया जाएगा. इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को त्योहार के दौरान घर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी. रेलवे की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 08625 रांची से प्रत्येक शुक्रवार को 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक चलेगी. ट्रेन संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट से प्रत्येक शनिवार को 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक परिचालित होगी.
रांची से शुक्रवार शाम 6 बजे खुलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल शुक्रवार को शाम 6 बजे रांची से रवाना होगी. यह ट्रेन शनिवार सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08626 शनिवार को दोपहर 3 बजे पूर्णिया कोर्ट से खुलेगी और रविवार सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी.
रेलवे की ओर से जारी चिट्ठी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे के जारी टाइम टेबल के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद, जसीडीह, मधुपुर, देवघर, बांका, भागलपुर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, मुंगेर, खगड़िया, मानसी, सहरसा, दौरम मधेपुरा और बनमनखी समेत अन्य स्टेशनों पर होगा.
22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस ट्रेन में कुल 22 आईसीएफ कोच होंगे. इनमें स्लीपर, जनरल और एसी श्रेणी के कोच शामिल हैं. ट्रेन में यात्रियों के लिए पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी. दिवाली और छठ के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की यह पहल राहत देने वाली है. खासकर रांची और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बिहार के यात्रियों को इस ट्रेन से फायदा मिलेगा.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …