भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छठ निरीक्षण, जलस्तर अधिक होने पर बैरिकेडिंग



बड़की सरिया | लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर पंचायत की ओर से विभिन्न छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फागु पंडित ने राय तालाब, मैनेजर तालाब, सोनार तालाब और बड़की सरिया छठ घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की स्थिति का जायजा लिया और पर्व के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने छठ से पहले घाटों और आसपास के परिसर की समुचित साफ-सफाई कराने, पहुंच पथ को दुरुस्त रखने तथा रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। फागु पंडित ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए नगर पंचायत की ओर से जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top