भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

IIT-ISM धनबाद के हॉस्टल में छात्र की मौत, 8वीं मंजिल से गिरकर...


Last Updated:

Jharkhand News: IIT-ISM धनबाद में शनिवार सुबह एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया. संस्थान के एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की जान चली गई. वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था.

IIT-ISM धनबाद के हॉस्टल में छात्र की मौत, 8वीं मंजिल से गिरकर गई जानZoom

IIT धनबाद में छात्र की बिल्डिंग से गिरकर मौत.

धनबादः झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर सामने आई. यहां IIT-ISM धनबाद में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई. संस्थान के एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के एक छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान माने राजकुमार प्रतीक के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 24 से 25 साल बताई जा रही है.

आठवीं मंजिल से गिरने की वजह स्पष्ट नहीं
IIT-ISM के सिक्योरिटी इंचार्ज राम मनोहर ने बताया कि छात्र किन परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से नीचे गिरा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. शुरुआती जानकारी में छात्र के खुद नीचे गिरने की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं को समझने की कोशिश की जा रही है. छात्र के गिरने की परिस्थितियों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

परिवार को दी गई सूचना
संस्थान प्रबंधन ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. छात्र महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था. उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस और संस्थान प्रबंधन मामले की जांच कर रहे हैं. फिलहाल छात्र की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी स्थिति सामने आ सकेगी.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top