![]()
बोकारो | एक दैनिक अखबार के पत्रकार अजित कुमार की माता महापति कुमारी (77) का गुरुवार की शाम को निधन हो गया। उन्होंने बोकारो स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों में शोक की लहर है। महापति कुमारी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से अजीत कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निधन की सूचना मिलने के बाद विभिन्न पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया।
Source link